कैराना। गांव मोहम्मदपुर राई में एक ही रात में एक दर्जन घरों में चोरी की घटना के बाद कैराना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों तथा चौकीदारों की बैठक ली। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गांवों में पहरा लगाने की जरूरत है। ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को चौकीदारों का साथ देना होगा। गांव में बाहर के किसी संदिग्ध के आने पर तुरंत पुलिस को गोपनीय सूचना दे। इस दौरान कोतवाल ने सुझाव भी मांगें। इस पर ग्रामीण क्षेत्रों में रात में पुलिस गश्त बढ़ाने पर विचार किया गया। बैठक में सुरेंद्र उर्फ सुंदर प्रधान जगनपुर, पूर्व प्रधान अखलाक मन्ना माजरा, फरमान अली प्रधान अलीपुर, इरशाद प्रधान पंजीठ, प्रवीण प्रधान बुच्चाखेड़ी, मुंशाद प्रधान दभेड़ी खुर्द, यूसुफ प्रधान नंगलाराई आदि मौजूद रहे।