कैराना। गांव मन्नामाजरा निवासी कामिल, खालिक व वसीम ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तालाब की भूमि पर गांव के ही पांच भाइयों समेत आधा दर्जन लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। आरोपी मिट्टी डालकर भराव कर रहे हैं और वहां पर मकान बनाना चाहते हैं। जब ग्रामीण विरोध करते हैं, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने कब्जा हटवाने की मांग की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।