शामली। गांव लिलौन के शूटर और अभिनेता मुनव्वर मंसूरी की सद्भावना बैनर तले बनी लघु फिल्म ‘शूटिंग’ यू-ट्यूब पर अपना जलवा बिखेर रही है। उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने हास्य अभिनेता मास्टर देव शर्मा और मुनव्वर मंसूरी की शानदार एक्टिंग देखकर उन्हें बधाई दी। मुनव्वर ने बताया कि फिल्म की कहानी नीतू श्योरान ने लिखी है जो भारतीय खेल प्राधिकरण की कोच है। इसके अलावा फिल्म में कोच का रोल जनपद शामली के ही विजय मलिक ने निभाया है। वे खुद भी इस फिल्म में निशाना साधते नजर आ रहे है। वहीं मुनव्वर मंसूरी के पिता की भूमिका देव शर्मा ने निभाई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि अगर कोई भी इंसान हौसला और जज्बा रखता है तो गरीबी भी कामयाबी के आगे बाधा नहीं बन सकती। इनके अलावा फिल्म में भावना गौतम और मुकेश देव ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।