फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालाबाद और चौसाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
पहला हादसा जलालाबाद क्षेत्र के सोहंजनी उमरपुर के पास हुआ। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे जिला संभल के गांव सघन मछरिया निवासी लाखन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (22) एक टेलीकॉम कंपनी का केबिल बिछा रहा था। क्षेत्र के गांव सोंहजनी उमरपुर के पास गंगोह की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पर कार्य कर रहे लाखन सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची जलालाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के ट्रैक्टर में से मिले कागजों में आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुनील निवासी सनौली पानीपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। दूसरा हादसा चौसाना क्षेत्र में हुआ। शुक्रवार की देर रात नफ सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अंकित अपने दो साथियों को बाइक पर बैठाकर घर के लिये चला था। जैसे ही गांव के निकट पहुंचा तो उसी दौरान कभैंसों का एक झुंड सहारनपुर के कुंड़ा गांव की ओर जा रहा था। अंधेरा अधिक होने के कारण अंकित को भैंसों के झुंड को नहीं दिखाई दिया। इस कारण बाइक भैंसों के झुंड से टकरा गई। हादसे में अंकित उछलकर भैंसोें के बीच जा गिरा। इस दौरान भैंसों में भगदड़ मच गई। भैंसों के झुड़ के बीच में गिरा अंकित भैंसों के पैरों तले कुचला गया। उसको गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तीसरा हादसा मेरठ-करनाल हाइवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभलका में हुआ। क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी अरविंद पुत्र दरियाव सिंह 42 वर्ष बाइक से शामली आ रहा था। सिंभालका के पास एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसको टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई बलराम की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें