कैराना।
शनिवार को नगर के शामली रोड पर एम पावर प्रगति द्वारा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में रिटेल ट्रेनी एसोसिएट्स की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 30 विद्यार्थियों ने भाग लेकर सफलतापूर्वक परीक्षा दी। परीक्षा ट्रेनर अजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। इससे पूर्व केंद्र पर वेयर हाउस पेकर और कोरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की परीक्षा भी संपन्न हुई। मौके पर केंद्र प्रबंधक प्रवीण शर्मा, निखिल वर्मा, अदी अजीम, राहुल कुमार, पारुल अग्रवाल, राम सिंह आदि मौजूद रहे।