फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में स्थित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में समाजसेवी स्वर्गीय लाला राम किशन अग्रवाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी अलका को 5100 रुपये, द्वितीय रुखसार को 4100 रुपये, कक्षा 11 में प्रथम छात्रा आरती को 5100 रुपये, द्वितीय अनम को 4100 रुपये के चेक प्रबंध समिति अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जितेंद्र सिंघल, देवेंद्र गोयल, राकेश बिंदल आदि ने दिए। संचालन प्रधानाचार्या माधुरी यादव ने किया। इस दौरान जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेेट, सन्नी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें