फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी ने किया संवेदनशील गांवों का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। उपचुनाव को शांतिपूवर्क संपन्न कराने के लिए सोमवार को कैराना में एक कंपनी पीएसी पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने पीएसी के जवानों के साथ क्षेत्र के संवेदनशील गांवों तथा पोलिंग बूथों का भ्रमण किया। सोमवार को कोतवाली पर तैनात एसएसाई सुनील दत्त के नेतृत्व में पीएसी के जवानों की एक कंपनी के साथ क्षेत्र के ग्राम जहानपुरा, तितरवाड़ा, बुच्चाखेड़ी, इस्सोपुर खुरगान, अकबरपुर सुन्हेटी, बरनावी, भूरा आदि गांवों में स्थित पोलिंग बूथों पर पहुंची। ग्रामवासियों को पुलिस ने सुरक्षा का एहसास कराया। एसएसआई सुनील दत्त ने भ्रमण के दौरान मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीकता के साथ करें। पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी करने वाले शरारती तत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए शांतिपूर्ण वातावरण के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें