फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार तक बंद होसकता है थानाभवन मिल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बजाज समूह की थानाभवन मिल सोमवार सुबह तक बंद हो सकती है। थानाभवन मिल में शुक्रवार को गन्ने की आपूर्ति कम हुई है। मिल के अधिकारियों के अनुसार मिल में गन्ने की आपूर्ति बनी रही तो पेराई सत्र बढ़ जाएगा अन्यथा सोमवार को सुबह तक चीनी मिल बंद हो जाएगी। बजाज समूह की थानाभवन मिल के यूनिट हेड़ वीरपाल सिंह और जीएम गन्ना हितेंद्र कुमार का कहना है कि चीनी मिल की पेराई क्षमता 90 हजार क्विंटल के सापेक्ष 33 हजार क्विंटल गन्ने की आपूर्ति हो पाई है। चीनी मिल के गेट को छोड़कर सभी गन्ना खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। शामली, थानाभवन ननौता गन्ना सहकारी समितियों की ओर से अवशेष गन्ना आपूर्ति की पर्चियां जारी करके किसानों से मिल को गन्ना आपूर्ति का मुनादी करके एवं एसएमएस जारी करके अनुरोध किया जा चुका हैं। चीनी मिल द्वारा गन्ना विभाग को 10 मई को मिल बंदी नोटिस दिया जा चुका है। उन्होंने किसानों से अवशेष गन्ना आपूर्ति किए जाने का अनुरोध किया है, ताकि गन्ना खत्म होने पर मिल को बंद को किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें