शामली। गठबंधन की प्रत्याशी के समर्थन में बुधवार को शामली में कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हाल में सभा हुई, उसमें सपा और रालोद कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही। आयोजन में कार्यकर्ताओं के लिए खाने का इंतजाम भी किया गया था। जैसे ही सभा समाप्त हुई, तो कार्यकर्ताओं को खाने के पैकेट बांटने शुरु कर दिए। बैंक्वेट हाल के अंदर कमरे से खाने के पैकेट बांटे गए, तो बैंक्वेट हाल के पीछे खड़े वाहन से भी खाने के पैकेटों का वितरण किया गया। इस दौरान खाने के पैकेट लेने के लिए लोगों में आपाधापी मची रही। एक व्यक्ति दो और तीन पैकेट भी लेकर जाता दिखाई दिया।