दो मकानों में लगी आग
कैराना। ऊंचागांव में बुधवार की दोपहर ऊंचा गांव में श्याम लाल और उसके भाई रामचंद्र के घरों में आग लग गई। आग के कारण घर में रखे बिस्तरे, कपडे़ व अन्य घरेलू सामान जल गया। साथ ही एक बिटौड़ा भी जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन घर तक जाने का रास्ता तंग होने के कारण दमकल वाहन वहां तक नहीं पहुंच सका। इसके चलते ग्रामीणों ने खुद ही पानी बरसाकर आग बुझाई।