फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर 30 अप्रैल को मनाया जाएगा भारत आयुष्मान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 30 अप्रैल को भारत आयुष्मान दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन में सीडीओ के कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री की प्रोत्साहित आयुष्मान भारत योजना की बैठक हुई। एसीएमओ डॉ. सफल कुमार ने मास्टर ट्रेनरों के रुप में बताया कि आयुषमान योजना में पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज कराए जाने का प्राविधान किया गया है। भारत आयुष्मान दिवस 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बैठक होगी। जिसमें पात्र गरीब परिवारों की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। इस मौके पर मृतकों के नाम काटे जाएंगे। एक मई से लेकर सात मई तक स्वास्थ्य विभाग की आशाएं एएनएम टीम घर-घर जाकर पात्र परिवारों की सूची सत्यापित की जाएगी। पात्र परिवारों की सूची का डाटा अपलोड करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 31 मई तक डाटा अपलोड करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आशाओं को पांच रुपये प्रतिदिन का सूची सत्यापित करने का मानदेय दिया जाएगा। इस मौके पर जिले के सभी बीडीओ, सीडीपीओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें