फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर मंदिरों में लगी श्रद्घालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

जलालाबाद।
चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर जलालाबाद के प्रसिद्ध सिद्वपीठ दुर्गा देवी मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन को सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। मां के जयघोष के साथ पूरा वातावरण श्रद्धा एवं आस्था का संगम बना हुआ था । प्रबंध समिति द्वारा इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। उधर, रामनवमी पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। कस्बे के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर से सुबह आठ बजे श्रीराम दरबार फूल मालाओं से सजाया गया और आरती के उपरांत शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ चौकी प्रभारी पवन सैनी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर अंकित गोयल, सचिन जैन, प्रिंस गर्ग, लक्ष्य वत्स, दीपक शर्मा, शैंकी शर्मा, रघुवीर पचिशिया, राजेंद्र भगत, डॉक्टर मुकेश शास्त्री देवराज,हिमांशु जुनेजा आदि मौजूद रहे। उधर. पंजाबी सत्संग भवन कटहरा चौक में नवरात्र के पावन उपलक्ष्य में श्रीराम कथा व रामचरित्र मानस का पाठ भक्तिभाव के साथ संपंन हुआ। कार्यक्रम में महंत श्रीराम देव जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का संचालन नरेश नारंग द्वारा किया गया। कथाव्यास रघुुनाथ प्रसाद रामायणी ने कहा कि भक्त भगवान को सच्चे प्रेम से श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा करनी चाहिए। इसके बाद तीन बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जगदीश प्रसाद नारंग, मुरारी नारंग, बोधराज नारंग,मिंटू नारंग,बाबूराम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें