शामली। श्रीदुर्गा नवरात्र महोत्सव के मंडप में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने मनोकामना मांगी। श्री हनुमान धाम, गौशाला रोड मां सती मंदिर, राजो मोहल्ला मां चौदस वाला मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी-भैरव मंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुुरानी सब्जी मंडी एवं करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, नवीन मंडी स्थल मां दुर्गा -शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंडी महादेव मंदिर, सदाशिव मंदिर में पांचवें दिन मां स्कंद माता की विशेष पूजा- अर्चना की गई। इस मौके पर मां दुर्गा की स्तुति, स्त्रोत, श्री दुर्गा शत सप्तमी पाठ आयोजन किया गया। पाठ में रक्तबीज वध की कथा सुनाई। श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मनोकामनाएं मांगी। दोपहर दो बजे शहर के श्री हनुमान धाम पर श्रद्धालु महिलाओं ने मां की चौकी सजाकर भजन- कीर्तन कर गुणगान किया।