फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड़ में कार्रवाई की मांग को लेकर हुई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड में ग्रामीणों ने पंचायत करके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में चार दिन पूर्व रोहित की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। रोहित के पिता कृष्णपाल ने शिवकुमार, रोशनी और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, रोहित के परिजनों ने गांव के ही दो और युवकों के खिलाफ हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को इस मामले को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने कश्यप चौपाल पर पंचायत का आयोजन किया। राव सिंह ने कहा कि कृष्णपाल के परिवार के साथ हुई घटना की समाज निंदा करता है। वारदात में आरोपी पक्ष के दो युवकों के शामिल होने का संज्ञान आने पर उनके खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है, लेकिन पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पंचायत में निर्णय लिया गया कि अगर जल्द ही दोनों युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान दीपक, कृष्ण, राहुल, सोहनवीर, रमेश, उपेंद्र, अमित, दिनेश, जयप्रकाश, सतेंद्र, मोहित, राजेंद्र और सोमदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें