फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: अंग्रेजी विषय का आसान पेपर देख खुशी से झूमें परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को सीबीएसई परीक्षा में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद शामली के सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से निकलते हुए विभिन्न कॉलेजों के परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र आसान बताया। वहीं परीक्षार्थियों के चेहरे पेपर अच्छा आने पर खुशी से खिले नजर आए। सेंट आरसी शामली के छात्र आयुष का कहना है कि इस बार का पेपर पिछले वर्ष से काफी सरल आया था। समय रहते हुए प्रश्नों को आसानी से हल कर दिया गया। छात्र अर्पित मलिक ने बताया कि अनशीन पैसेज को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न आसान आए थे। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। वहीं सिलवर बेल्स की छात्रा रमा, सोमी और सोनाली ने बताया कि पेपर काफी सरल था। जिसमें लेटर, आर्टिकल, नोटिस और स्पीच आदि प्रश्न काफी सरल थे। ज्यादातर प्रश्न याद किए हुए आए थे। सभी प्रश्न समय रहते हुए हल कर दिए है। परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें