उत्साह के साथ होली मनाएं
शामली। हिंदू रक्षा सेना की ओर आयोजित होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
शहर में शाम छह बजे हिंदू रक्षा सेना की ओर से होली मिलन समारोह संगठन के जिला महामंत्री विकास संगल के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़ ने होली के त्योहार को खुशहाली पूर्व मनाए जाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र मुंडेट, जिला महामंत्री विकास संगल, नगर उपाध्यक्ष टिंकू गोस्वामी, नगर संगठन मंत्री दिनेश कुमार, सर्वोत्तम कुमार, मनी कुमार अंकित पाल, अजय शर्मा, शिवम शर्मा, प्रवीण कुमार, प्रदीप सिंघल, विक्की कुमार बिट्टू कुमार, कमल सिंह, अंकित गर्ग आदि मौजूद रहे।