फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिर एनकाउंटर के हीरो कोतवाल का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। स्वर्णकार एवं सराफा यूनियन की ओर से मेढ क्षत्रिय धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह में यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह और चेयरमैन हाजी अनवर हसन को माल्यार्पण करने के साथ ही स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि इंस्पेक्टर ने कैराना के खौफ कहे जाने वाले कुख्यात मुकीम काला गिरोह के शॉर्प शूटर साबिर जंधेडी के एनकाउंटर में कई गोलियां खाकर भी हिम्मत नहीं हारी थी। मुठभेड़ में साबिर को मार गिराया था। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कहा कि कैराना अमन-पसंदों का शहर है, जिसमें हिंदू-मुसलिम आपस में मिल-जुलकर सौहार्द के साथ रहते आए हैं। जब तक मेरे शरीर में जान है, तो हिंदू-मुस्लिम प्यार पूर्व की भांति बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा कैराना के व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहा कि यदि हरियाणा पुलिस आकर व्यापारियों को परेशान करती है, तो व्यापारी इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर निर्मल जैन ने किया। इस मौके पर सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट, विनोद वर्मा, मनोेज, मास्टर पलटूराम, पदम, राहुल, आकाश लक्की और आयुष सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें