कैराना (शामली)। किसान सहकारी संघ इस्सोपुर खुरगान के सभापति और उपसभापति का चुनाव निर्विरोध घोषित किया गया। शनिवार को इस्सोपुर खुरगान किसान सहकारी संघ के सभापति पद पर सुभाष चौहान ऊंचागांव तथा उप सभापति पद पर राजेश भूरा ने नामांकन किया। अन्य कोई प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर सका। इसके चलते दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी ने दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंप दिए।