शामली।
गांव ताना में मंगलवार को पतंजलि की ओर से चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। इस दौरान आरोग्य हवन हुआ। वहीं योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने पिछले पांच दिन से कराए गए सभी योग आसनों का अंतिम दिन फिर से अभ्यास कराया। जिसमें उन्होंने योग मुद्रासन, नोकासन, पवन मुक्तआसन आदि का अभ्यास कराते हुए पथरी, हर्निया, रसोली, नाभि का डिगना, कब्ज गैस आदि बीमारियों का योग के द्वारा ठीक कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोकेश, सुरेंद्र, रमन, परमवीर, शन्नी, अंकुर, टोनी, राहुल, अक्षय, विकास, विजय आदि मौजूद रहे। अगला शिविर बुधवार से प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन स्थित गांव भभीसा में आयोजित किया जाएगा।