शामली।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह तथा एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा भूमि विवादों का निस्तारण कराने के लिए गांव बंतीखेड़ा पहुंचे। गांव में राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की भूमि की पैमाइश कराई और जेसीबी लगाकर अवैध कब्जा हटवाया। तहसीलदार ने बताया कि गांव बंतीखेड़ा में तालाब की भूमि खसरा नंबर 1363 और 0360 पर अवैध कब्जा था। जेसीबी मशीन चलवाकर अवैध कब्जा हटवा दिया गया। साथ ही तालाब की जमीन पर ग्राम पंचायत को कब्जा दिला दिया है। यदि भविष्य में ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा किया जाता है, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने गांव में भूमि विवाद के कई मामलों का निस्तारण भी कराया।