फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मास में दीपदान स्नान सें होता है पापों का नाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। श्रीराधा कृष्ण मंदिर गांधी चौक में चल रही मास परायण माघ महात्म कथा में पंडित होती लाल शर्मा ने बताया कि माघ मास में प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर जागरण भगवत पाठ करते है। मंदिर देव स्थानों पर दीपदान कर पुण्य कमाते है। वह अपने जीवन के पापों से मुक्त हो जाते है और देव चरणों में स्थान प्राप्त करते है। प्रात: काल देव मंदिर में साफ सफाई झाडू़ देने और भगवान का पूजन करने से जीवन मुक्त हो जाते है। जो तुलसी के वन की पालना करते है, वह इस संसार में जन्म नहीं लेते। कथा व्यास ने श्रीराम चरित्र मानस से भगवान श्रीराम की बाल लीला का वर्णन सुनाया। भगवान की आरती उपरांत प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान राजेंद्र भगत, रोमिल मित्तल, सचिन कुमार, राजकुमार रुहेला, श्यामसुंदर नारंग, बोधराज नारंग, लाला प्रमोद मित्तल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें