शामली। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि एक जनवरी से लाइसेंस का नवीनीकरण और नया लाइसेंस ऑन लाइन बन कर आएगा। संबंधी अधिकारी को 72 घंटों में यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि दवा विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं को केंद्र और प्रदेश सरकार को अवगत करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को एसोसिएशन की एक बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि सरकार ने होल सेल लाइसेंस से फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है, अब अनुभव प्राप्त व्यक्तियों को थोक औषधि विक्रय का लाइसेंस बन सकेंगे। औषधि निरीक्षक तीन वर्ष में केवल एक बार ही एक दुकान का सर्वे कर सकेगा। शिकायत आने के बाद दवा विक्रेता की दुकान पर जाएगा। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से लाइसेंस का नवीनीकरण और नया लाइसेंस ऑनलाइन बन सकेगा। जिलाध्यक्ष सुभाष तोमर, महामंत्री ख्नपेंद्र गुप्ता ने कहा कि दवा विक्रेताओं की जीएसटी से संबधित समस्याओं को भारत सरकार को भेज दी है। इस मौके पर पवन संगल, कुलदीप, योगेश, संजय, राजेंद्र गर्ग, राजेश तोमर, पंकज गुप्ता, अमित जिंदल, राजेंद्र और संजय त्यागी, अमित कुमार मौजूद रहे। संचालन दीपक गुप्ता ने किया गया।