बसपा नगर अध्यक्ष पद पर श्रीपाल गोयल की ताजपोशी
शामली। नगर निकाय चुनाव के बाद बसपा हाईकमान के निर्देश पर बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने श्रीपाल गोयल को बसपा नगर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है।
नगर निकाय चुनाव के बाद बसपा सहारनपुर कोआर्डिनेटर कुलदीप बालियान, कुलदीप पाल व सतपाल कटारिया के निर्देश पर बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने शामली नगर कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए बसपा नगर अध्यक्षपद पर श्रीपाल गोयल को कमान सौंपी है। नगर कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष पद पर गुलजारी मंसूरी, नगर महासचिव पद पर सतपाल निर्वाल, नगर कोषाध्यक्ष सुभाष कश्यप, शामली विधानसभा क्षेत्र के कोषाध्यक्ष डाक्टर मोहम्मद कासिम गंगेरू को मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि बसपा के जिला संगठन में फेरबदल से संगठन मजबूत होकर निकलेगा।