फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने चलाया सौंद्रयीकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं आगे बढ़ें
विज्ञापन

कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैराना के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों को ‘एकदिवसीय’ सामान्य शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इसमें तीनों इकाईयों के स्वयंसेवकों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने परिसर में श्रमदान किया। शिविर के दौरान तीनों इकाईयों के कार्यक्रम अधिकारियों डाक्टर संदीप कुमार, डाक्टर मोहित मलिक व डाक्टर शिशुपाल सिंह ने स्वयंसेवकों का कुशल नेतृत्व करते हुये सहयोग किया और छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास व राष्ट्रनिर्माण में स्वच्छता तथा श्रमदान के महत्व को समझाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर चमन लाल ने समस्त छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विजय, आयशा, अमित, शुभायला, रूपांसा, तनु, रूपा, सूरज आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें