फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या: कड़ाकेदार ठंड में श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/जलालाबाद। ठंड के बावजूद सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान करके पुण्य कमाया।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या के अवसर पर कैराना बिड़ौली यमुना पुल पर सुबह छह बजे से यमुना तट पर हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान करके सूर्य देव को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की। पूर्वजों की पूजा करने के साथ ही ब्राह्मणों को दान दक्षिण देकर पुण्य लाभ कमाया। यमुना के तट किनारे प्रसाद और बच्चों के खेल खिलौनों की दुकानें लगी थी। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से यमुना तट पर गोताखोर की व्यवस्था की गई थी। उधर जलालाबाद क्षेत्र के गंदेवडा स्थित गंगा यमुना नहर संगम पर सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रात: के समय श्रद्धालुओं ने पूर्वी यमुना नहर और गंगा के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गंदेवडा, जानीपुर, उमरपुर ,थानाभवन, तितरो, गंगोह, नकुड, नानौता आदि स्थानों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने घरों-मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करते हुए गायों को भोजन कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें