शामली।
केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी रविवार को रवाना हुए। 12 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 61वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप केरल में आयोजित होगी। जिसमें शामली राइफल के करीब 17 निशानेबाज प्रतिभाग करने जा रहे हैं। निशानेबाजों ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह का आशीर्वाद भी लिया। वहीं सभी को जीतकर आने पर सम्मानित करने की बात कही। जिसमें अभय सरोहा, चंचल कुमार,विशाल मलिक, सोनल, वृतिका, उत्सव, अनमोल, निहाल, रोहित, हरविजय, संजय, अक्षय, अमन, शिवम, विकल्प राणा आदि मौजूद रहे।