आरके डिग्री कॉलेज में 14 को लगेगा रोजगार मेला
शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज के कृषि वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि कॉलेज परिसर में 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन होगा। यूपी राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड की नवनिर्मित चीनी मिल पिपराइच गोरखपुर, मुंडेरवा बस्ती, महोली सीतापुर, छाता मथुरा की कंपनी साक्षात्कार लेने आएगी, जिसमें फील्ड स्टाफ के साथ गन्ना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के लिए कृषि विषय से स्नातक किए हुए छात्रों को नियुक्त किया जाना है। उन्होंने बताया कि कॉलेज को जो भी छात्र आवेदन पत्र भरकर साक्षात्कार देना चाहता है, वह शिक्षक देशपाल से कृषि वनस्पति विज्ञान विभाग से आवेदन प्राप्त कर सकता है। इसके बाद सभी छात्र छात्राएं सुबह 10 बजे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ ही दो दो छायाप्रति लेकर उपस्थित रहें।