एक से श्रीमद्भागवत कथा
शामली ।
गोवर्धन मानव गोशाला कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष रमेश चंद गर्ग ने बताया कि एक से सात अक्तूबर तक माजरा रोड स्थित कृष्णा गार्डन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा अरविंद दृष्टा महाराज के श्रीमुख से होगी और भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान महेंद्र कुमार, रजनीश बालियान, संजय जैन, देवेंद्र , विरेंद्र, बीएल संगल, विशाल गर्ग, गौतम आर्य, हिमांशु कौशिक, अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।