शामली।
विश्व हृदय दिवस पर आयोजित गोष्ठी में सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने हृदयाघात से बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सीएमओ ने बताया कि लोगों को धूम्रपान नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यायाम करने से, भोजन की संतुलित मात्रा लेने से, योगा करने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। इस मौके पर एसीएमओ डॉक्टर सुशील, डॉक्टर केपी सिंह, आशुतोष कोल, डॉक्टर सफल कुमार, डॉक्टर भानू तथा सीएचसी प्रभारी डाक्टर जगमोहन सिंह मौजूद रहे।