हिंदी के प्रति लोगों को किया जागरूक
शामली। संकल्प सेवा समिति ने हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कौशिक व सूर्यवीर सिंह, सुखचैन वालिया, राजेंद्र गोयल व अरविंद संगल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि लोगों को हिंदी के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान संजीव, दर्शन, सुनील अरोरा, नीरज, मनोज मित्तल, वीर सिंह, अरविंद वर्मा, वैभव, निशांत, अजय जैन आदि मौजूद रहे।