फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 18 को आएंगी मायावती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में 18 सितंबर को आएगी मायावती
विज्ञापन

शामली। बसपा सुप्रीमो मायावती की आगामी 18 सितंबर को मेरठ में होने वाली सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक करके सर्व समाज के लोगों को मेरठ की सभा में पहुंचने का आह्वान किया है। रविवार को बसपा शामली नगर कमेटी की बैठक नगर महासचिव डॉक्टर शिवचरण दास के आवास पर आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष बाबूराम पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष अय्यूब मंसूरी, कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, रसीद राणा, ईश्वर सिंह एडवोकेट, हरपाल सिंह, हर्ष कुमार, सुरेंद्र कुमार, विपिन कुमार, इरशाद अली, वीरसेन, सतपाल, वेदप्रकाश, सुशील नाहरिया, दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें