फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंच विधि से पैदा गन्ने की फसल का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की मेहनत को सराहा
विज्ञापन

कांधला। अपर दोआब शुगर मिल शामली के अधिकारियों ने गांव जसाला में किसान रणवीर सिंह के खेतों में ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई का जायजा लिया। मंगलवार को शामली शुगर मिल की तरफ से कुलदीप पिलानी, दीपक राणा, संजय शर्मा, सत्यनारायण और गोपाल ने मौके पर पहुंचकर फसल का जायजा लिया। गन्ने की उत्तम फसल को देखने के बाद अधिकारियों ने किसान रणवीर सिंह की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को इनसे प्रभावित होकर गन्ने की फसल की ऐसे बुवाई करनी चाहिए। गन्ना कैश क्रॉप है तथा एक बार बुवाई करने से खेत दो बार के लिए बंध जाता है। इस दौरान ग्राम प्रधान शिवकुमार, सुरेश, योगेंद्र, डाक्टर मैनपाल, अमित, नेत्रपाल, बलबीर सिंह, तरसपाल सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें