यमुना में दूसरे दिन छोड़ा 21 हजार क्यूसेक पानी
शामली। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को 31.342 क्यूसेक व रविवार को शाम चार बजे 21,902 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मौजूदा दौर में यमुना का गेज 334.32 मीटर पर रिकार्ड किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले 24 घंटो में यमुना का जलस्तर का असर शामली समेत वेस्ट यूपी के जिलों में दिखाई पड़ेगा। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को यमुना का जलस्तर 228.68 मीटर रिकार्ड किया गया हैं, जबकि कैराना यमुना पुल पर खतरा चेेतावनी 230 मीटर, 230.85 खतरे का निशान दर्ज है। हालांकि यमुना अभी खतरे के निशान से दो मीटर से अभी दूर है। जिले के सिंचाई विभाग की टीम नजर रख्रे हुए है।