फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आदर्शो पर चलने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। नगर के मंदिर श्री ठाकुर द्वारा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सतीश तायल ने कहा भारत का यश, राजनैतिक दलों से नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति सभ्यता आध्यात्मिक महानता, सत्य, देश प्रेम, आत्म विचारों, दीन दुखियों की सेवा से है। इन सभी को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अपने में निहित कर भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। उसी का फल है आज प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें