शामली।
डॉक्टर्स-डे पर नगर पालिका चेयरमैन ने शहर के 101 चिकित्सकों को उनके क्लीनिक और निजी अस्पतालों में पहुंचकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शहर में कुल मिलाकर 350 चिकित्सक हैं। जिनमें 101 चिकित्सकों को सम्मानित कर पाए हैं। शेेष 251 चिकित्सकों का सम्मान धनवंतरि जयंती पर किया जाएगा। डाक्टरों को सम्मानित करने वाली टीम में अजय गोयल, अनिमेश देशवाल, अनिता जुनेजा, अनीता शर्मा, अंजू मलिक, अंजू पंवार, अंकुर कुमार, हरिओम वत्स, इंदु नामदेव, ईशा संगल आदि शामिल रहे।चाल