युवक की मौत से घर में कोहराम
कैराना(शामली)। युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई। गमगीन माहौल में युवक का शव कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया।
कस्बा कैराना के मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी निवासी सलीम (22) का निकाह एक मई को हुआ था। बुधवार की सुबह सलीम को सीने में तेज दर्ज हुआ, जिसके बाद परिजन उसे कैराना के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने सलीम को शामली के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद सलीम बाइक से अपनी मां के साथ शामली जा रहा था। शामली रोड पर ग्राम मन्ना माजरा के पास सलीम को दोबारा सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में सलीम की मां घायल हो गई। सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। सलीम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।