चौसाना। क्षेत्र के गांव भड़ी, सकौती, खोड़समा, टोड़ा, जिजौला, बल्ला माजरा आदि गांवों में लोगों ने ईद के त्योहार पर ब्रांडेड कंपनी का दूध खरीदा, जिससे शीर और खीर बनाई गई, लेकिन दूध फट जाने और बदबूदार हो जाने से व्यंजन नहीं बन सके। ग्रामीणों का कहना है कि दुकानदारों ने दूध का दाम भी ज्यादा वसूला, उसके बावजूद खराब क्वालिटी का दूध दे दिया। गांव खोड़समा निवासी दिलशाद, शमशाद, कूकन, शौकीन आदि का कहना है कि सोमवार सुबह खरीदा गया था। वहीं, चौसाना में सज्जाद, इसरार, वाजिद, रहमान, गय्यूर, इस्लाम, जावेद आदि ने ब्रांडेड कंपनी के दूध का बहिष्कार करने और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उनका कहना है कि खराब दूध के कारण लोगों को ईद का त्योहार मनाने में परेशानी आई। ब्यूरो