झिंझाना। अखिल भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट बागपत द्वारा क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी एक निर्धन कन्या की शादी कराई गई। समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र हेवा ने बताया की पूनम के पिता धारा सिंह की काफी समय पूर्व मौत होने पर परिवार में कोई कमाने वाला नही था। संस्था को परिवार की जानकारी होने पर व्यवस्था बनाकर शादी कराई है। मौके पर संस्था की सचिव पारूल त्यागी अमित गुर्जर, उपाध्यक्ष के अलावा गांव से रेखा, मास्टर ओमबीर सिंह, पवार, नीटू, दुलारी, सुरेखा, रेशू आदि मौजूद रहे।