फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्राइवेट स्कूल संचालकों के फीस वृद्धि करने के विरोध में अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि जिले के लगभग सभी स्कूल संचालकों द्वारा प्रतिवर्ष फीस वृद्धि की जाती है। यूनिफार्म, किताबों को भी विशेष स्थान या फिर स्कूल से खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य किया जाता है। स्कूलों द्वारा ट्रांस्पोर्ट शुल्क भी बढ़ाया जा रहा है। शासन द्वारा गाइड लाइन जारी होने के बाद भी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, सरकारी स्कूलों में सही शिक्षण कार्य और व्यवस्थाएं नहीं हो रही है। अभिभावकों ने शिक्षा को व्यवसाय का रूप देने वाले प्राइवेट स्कूलों पर भी रोक लगाने और कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में डाक्टर सुनील सैनी, विकास धीमान, शुभम, विशाल, सोनू, टिंकू तोमर, सचिन तोमर, संजीव कुमार, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें