फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना में आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे सचिन पायलट
विज्ञापन

कैराना। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को कैराना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
कैराना लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान की तिथि नजदीक आने के कारण बड़े नेेताओं की चुनावी सभा होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कैराना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एसडीएम कैराना डाक्टर अमितपाल शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की चुनावी सभा के लिए एक बजे से चार बजे तक की अनुमति दी गई है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हेलीकॉप्टर से कैराना पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर के लिए पब्लिक इंटर कालेज कैराना में हेलीपैड बनाया गया है। इस कालेज के सामने ही जगदीश प्रसाद महाविद्यालय में सभा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें