कांधला। राष्ट्रीय लोकदल के नेता सतबीर पंवार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए एलम कस्बे के ग्रामीण सोमवार को यज्ञ करेंगे। हवन कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में होगा। इसमें आसपास के गांव के लोग शामिल होकर जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन एसडीएम को देंगे।