जैन मिलन का वार्षिक अधिवेशन
शामली । जैन मिलन की ओर से महाराजा अग्रसेन बारातघर में वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन में वर्ष 2018- 2019 के ईयर अवार्ड अवार्ड विरेश जैन को दिया गया। इस मौके पर महिला ऋषभ जैन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रविवार को हनुमान धाम अग्रसेन बारात घर में जैन मिलन की ओर से वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन में वर्ष 2018- 2019 के ईयर अवार्ड विरेश जैन को दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर राजेश जैन ने किया। मुख्य अतिथि प्रवीण जैन व राजेश जैन का स्वागत मुकेश जैन, अनमोल जैन ने किया। चित्र का अनावरण ललित जैन ,अक्षत जैन ने किया। जेके जैन, आशीष जैन, बिजेंद्र जैन, रितेश जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में महावीर प्रार्थना स्वागत गीत बच्चों ने प्रस्तुत किए। संचालन एमसी जैन ने किया।