फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में नही हो पा रहा ग्राहको काम, एसएसपी से की शिकायत,

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के मेन बाजार स्थित मुख्य डाकघर में कई माह से स्टाफ ना होने के कारण लेनदेन और रजिस्ट्री आदि कार्य नहीं हो पा रहे है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि डाकखाने में मौजूद कर्मचारी आज नहीं कल आना कहकर काम करने से मना कर देते है। ग्राहक सनी निवासी दरगाहपुर ने बताया कि तीन दिनों से डाकखाने में अपनी किस्त जमा करने के लिए आ रहा है लेकिन कार्य नहीं हुआ। दो दिन से वीरेंद्र सिंह दरगाहपुर को भी डाक घर के कर्मचारी लौटा रहे हैं। हसनपुर निवासी नोबेल सिंह भी कई दिन से परेशान हैं। संदीप शर्मा अपनी आरडी जमा करने के लिए चार से से डाकखाने के चक्कर काट रहा है। बताया जा रहा है कि हेड पोस्ट मास्टर दो दिन की छुट्टी पर हैं। उनके स्थान पर शामली डाकघर से भेजे गए विकास कुमार ने बताया कि सिस्टम चालू करने को उनकी मेल आईडी का पासवर्ड नहीं मिला है। इनके मिलते ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें