शामली। गांव गोहरनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की और से कैंप आयोजित कर कुष्ठ और टीबी के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। जिला पीपीएम कोआर्डिनेटर शबी आजम ने बच्चों को कुष्ठ के लक्षण उपचार और बचाव के बारे में जानकारी दी। दो हफ्ते से अधिक खांसी होने पर टीबी हो सकती है। यदि खांसी में बलगम या खून आता है या लगातार वजन कम होता चला जाता है तो ऐसे लक्षण टीबी के हो सकते है। तुरंत जांच कराएं। टीबी की सभी जांच स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क होती है। मरीज का इलाज भी फ्री किया जाएगा और हर माह खानपान के लिए सरकार की ओर से 500 रुपये खाते में भेजे जाएंगे। इस अवसर पर जावेद खान, प्रधानाध्यापक शीलावती, स्वाति और वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।