कैराना। पशु व्यापारियों से अवैध वसूली की शिकायतों पर शनिवार को एसडीएम ने यमुनाब्रिज पर स्थित पशु चेकपोस्ट पर छापेमारी की। पूर्व में भी एसडीएम ने छापेमारी कर यहां अवैध वसूली पकड़ी थी। एसडीएम की छापेमारी में पशु चेकपोस्ट पर ताला लटका मिला। एसडीएम का कहना है कि पशु चेकपोस्ट छापेमारी के दौरान बंद मिला। आगे भी वह समय-समय पर कार्रवाई करते रहेंगे। अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।