फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ्ट लोन की तारीख बढ़ेगी अथवा यूपी कैबिनेट की बैठक में जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम ने बताया कि शामली चीनी मिल के 83 करोड़ रुपये के साफ्ट लोन की तारीख बढे़गी। इस पर अभी मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साफ्ट लोन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर थी। योजना फिलहाल खत्म हो चुकी है। नए सिरे से योजना की तिथि बढ़वाने के लिए गन्ना विभाग के माध्यम से यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव जाएगा। वह गन्ना विभाग के प्रमुख सचिव से इस बाबत फोन पर वार्ता कर चुके हैं। योजना के लिए गन्ना विभाग के प्रमुख सचिव कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखेंगे। उसके बाद कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव साफ्ट लोन का प्रस्ताव रखा जाएगा। कैबिनेट की बैठक में पारित होने के बाद साफ्ट लोन की धनराशि मिल पाएगी। उधर, जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि शामली साफ्ट लोन की तिथि बढ़ाने के लिए गन्ना विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन से शामली चीनी मिल की पेराई और तौल बंद होने से एक लाख 65 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई प्रभावित हुई। शामली चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल है, मगर शामली चीनी मिल प्रतिदिन 60- 65 हजार क्विंटल पेराई हो पा रही है। शामली चीनी मिल शनिवार को सात करोड़ रुपये की एडवाइस किसानों के खाते में समिति की भेजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें