शामली। सिभांलका गांव में चल रहे सात दिवसीय वीवी इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा छात्र जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को मेरठ करनाल मार्ग पर सिंभालका गांव में समारोह का शुभारंभ भाजपा नेता मृगांका सिंह, डॉक्टर विपिन कौशिक, विद्यालय प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, आर केपीजी कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ,कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनुराग शर्मा ने मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर कैप्टन लोकेंद्र सिंह ,पंडित मुकेश शर्मा, राजू संगल, रोहित, फरमान, राजू अंकुर, गौरव, अंकित, गौरव, समीर उपस्थित रहे।