थानाभवन। कस्बा वासियों ने सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करने आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बताया कि पेट्रोल पंप से यारपुर गांव तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को कस्बा वासियों ने लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज के समीप सड़क को मानकों के अनुरूप न बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि हॉटमिक्स सामग्री से सड़क का निर्माण होना था, लेकिन ठेकेदार पत्थर के ऊपर तारकोल का स्प्रे मात्र कर रहा है। उन्होंने मानकों के अनुरूप निर्माण करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आदेश, अमित, सोनू, रामबीर, धर्मेद्र, पंकज आदि मौजूद रहे।