माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई ने चलाया सदस्यता अभियान
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई की ओर से माध्यमिक स्कूलों में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपदीय गोष्ठी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
शनिवार को अभियान की शुरुआत प्रांतीय मंत्री डॉ उमेश त्यागी, प्रदेश मंत्री अरुण पाल आत्रेय, कैप्टन लोकेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ अनुराग शर्मा, जिला मंत्री डॉ हीरा सिंह एवं कबूल सिंह ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक प्रतिनिधियों के द्वारा शिक्षकों की समस्या सुनी गई और उनके प्राथमिकता से निवारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ अनुराग शर्मा ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए संगठन सदैव प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन दिलाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र हुड्डा, राधेश्याम, अर्जुन राम, अमरपाल, दिनेश तोमर, डॉ शशि वर्मा, कपिल शर्मा, उदयवीर सिंह, डॉ रुचिता ढाका, मीना कुमारी, कपिल शर्मा, अजय मिश्रा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।