कांधला। विधानसभा चुनाव के लिए रालोद कार्यकर्ता राजस्थान जनसंपर्क के लिए पहुंच गए हैं। शामली जिले की ओर से रालोद टीम का नेतृत्व डॉक्टर विक्रांत जावला, ऋषिराज राझड़ ने किया है। डॉक्टर सउद हसन, अशरफ अली खां, वसीउल्लाह खां शामिल है। मालपुरा विधान सभा राजस्थान में कांग्रेस व रालोद के संयुक्त प्रत्याशी रणवीर पहलवान के लिए रालोद कार्यकर्ता समर्थन कर रहे है।